सहारनपुर में 15 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

सहारनपुर में 15 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
  • whatsapp
  • Telegram

सहारनपुर। पुलिस विभाग में प्रदेश स्तर से जिले स्तर पर तबादलां का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते आज सहारनपुर में भी एक दर्जन से अधिक निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले किये गये।

जारी तबादला सूची के अनुसार अशोक सोलंकी को मिर्जापुर से थाना मण्डी, कुलदीप सिंह को देवबन्द से थाना कुतुबशेर, प्रेमवीर राणा को मण्डी से कोतवाली देहात, सुशील कुमार को पुलिस लाईन से रामपुर मनिहारन, पवन कुमार चैधरी को कोतवाली देहात से बेहट व आनन्द देव को अपराध शाखा विवेचना शैल से थाना देवबन्द भेजा गया है।

इसके साथ तबादला सूची के अनुसार प्रमोद कुमार को गागलहेडी से थानाध्यक्ष सरसावा, भानुप्रताप सिंह को पुलिस लाईन से थानाध्यक्ष नानौता, मनोज कुमार को नानौता से थानाध्यक्ष चिलकाना, प्रमेन्द्र सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के वाचक से थानाध्यक्ष मिर्जापुर, सुरेन्द्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष रामपुर मनिहारन से नागल, सुनील कुमार को अभिसूचना विंग से थानाध्यक्ष फतेहपुर, बिरेश गिरी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना कोतवाली से वहीं थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही जितेन्द्र सिंह को फतेहपुर से थानाध्यक्ष तितरो बनाया गया है।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top