कूड़े के ढेर में मिली नवजात बालिका

कूड़े के ढेर में मिली नवजात बालिका

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के स्टेशनगंज पुलिस थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर में आज एक नवजात बालिका मिली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पुलिस के गश्ती वाहन में सवार कर्मचारियों ने तत्काल सक्रियता दिखायी। इसके बाद बालिका को सुरक्षित तरीके से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालिका की देखरेख चिकित्सक और वहां का स्टाफ कर रहा है। इस संबंध में पड़ताल भी प्रारंभ कर दी गयी है।

epmty
epmty
Top