मातृ शक्ति को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

मातृ शक्ति को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

रामपुर। एंटी रोमियो स्क्वायड की टीमों ने महिलाओं/बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मातृ शक्ति के क्या-क्या अधिकार हैं और वे उनका प्रयोग किस प्रकार कर सकती हैं। इसके साथ ही महिला हित में बनाये गये कानूनों की भी जानकारी दी गई।

प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान दिलाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है। एंटी रोमियो स्क्वायड जहां महिला सुरक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, वहीं मनचलों को भी सबक सिखा रहा है। इसी क्रम में रामपुर के एसपी शगुन गौतम के निर्देशन में पुलिस मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार कार्य कर रही है। महिला सुरक्षा, महिला सम्मान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में है। शासन की मंशानुसार आज एन्टी रोमिया टीमों ने रामपुर में मातृ शक्ति को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु बनाये गये कानूनों व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।


महिलाओं के लिए विशेष तौर से प्रारम्भ की गई हेल्पलाईन के बारे में जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों ने बताया कि कोई भी समस्या होने पर महिलाएं हेल्पलाईन नम्बरों पर काॅल कर सकती हैं। काॅल करने के कुछ देर बाद ही पुलिस उनकी सहायता करने के लिए मौके पर पहुंच जायेगी और पीड़िता का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जायेगा। टीम के सदस्यों ने मातृ शक्ति का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करते हुए अधिकारों का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया।

epmty
epmty
Top