मिशन शक्ति - मुज़फ्फरनगर के थानों में खुले महिला हेल्प डेक्स

मिशन शक्ति - मुज़फ्फरनगर के थानों में खुले महिला हेल्प डेक्स

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तरप्रदेश के सभी थानों में महिला हैल्प का शुभारंभ किया गया है। डीएम सेल्वा कुमारी जयाराजन ने थाना सिविल लाईन पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर बनायी गयी महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया है। उसी दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव ने सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिये जागरूक किया है। एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में जनपद के सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन कर महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं समस्याओं को लेकर प्रदेश के सभी थानों में अलग से महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है। थानों पर दी गयी एप्लीकेशन गायब हो जाने और उस पर एक्शन न किया जाने की जैसी शिकायतो को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह कदम उठाया है। रिसेप्सन पूर्ण रूप से कम्यूटराइज्ड है और वहां पर दो महिला कांस्टेबल को उनकी समस्याओं को सुनने के लिये बैठाया गया है। शिकायतकर्ता एवं पीड़ित महिलाओं के लिये कुर्सी, उनकी शिकायतों को दर्ज करने के लिए कंप्यूटर, पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था है। शिकायतकर्ता की डीटेल को कम्प्यूटर में फीड करते हुए उन्हें प्रार्थना पत्र की प्राप्ति रसीद दी जाएगी और 24 घण्टे के अंदर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा।


डीएम सेल्वा कुमारी जयाराजन एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने उद्घाटन के पश्चात मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओ एवं जनता के लोगो को सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से उप्लब्ध सुरक्षा सम्बन्धी सेवाऐ एवं एप्लीकेशन आदि के बारे में जागरुक किया गया तथा सभी महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जयाराजन एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिये बनायी गयी महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि आपको महिला हेल्प डेस्क पर महिला कांस्टेबल आपकी समस्याओं को सुनने के लिये 24 घण्टे तैयार है। आपकी समस्याओ को सुनकर 24 घण्टे के अंदर कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया जायेगा।


चरथावल- थाना चरथावल प्रांगण में महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कई काॅलेजों की प्राचार्चा ने थाना चरथावल पहुंचकर सभी ने एक साथ मिलकर फीता काटकर उद्घाटन किया। सीओ सदर कुलदीप यादव ने थाना पर आयोजित प्रोग्राम में शामिल सभी महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिये जागरूक किया। महिला डेस्क शुभारंभ के अवसर पर थानाध्यक्ष धमेन्द्र चैधरी ने भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभी महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर थाने में बनाये गये महिला हेल्प डेस्क पर आकर अपनी समस्याओं को बताएं समस्या का शीघ्र ही निदान किया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान एवं समस्त प्राचार्य मौजूद रहे।


सिखेडा- मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के लिये थाना सिखेडा में क्रिकेटर नेहा तोमर ने महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर उद्घाटन किया है। थाने में महिला हेल्प डेस्क के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के तहत सैकड़ो महिलाआंे व क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लेकर नारी सुरक्षा के कार्यक्रम में लिया हिस्सा। थानाध्यक्ष रामवीर ने सभी महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित कर जागरूक करने का काम किया है। महिलाओ की हर समस्याओं को गम्भीरता से लेकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।

तितावी- थाने पर सर्वोदय इंटर काॅलेज बधरा की प्रिंसिपल डां चित्रा शर्मा ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया है। उसी दौरान सीओ फुगाना राममोहन शर्मा ने वहां मौजूद सभी महिलाओं एवं छात्राओं को स्वावलंबी एवं उनकी सुरक्षा के लिये जागरूक किया। थानाध्यक्ष कपिल देव ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क के उद्घाटन के दौरान सीओ राममोहन शर्मा और प्रिंसिपल डां चित्रा शर्मा ने 6 स्पोर्ट के बच्चों को सम्मानित भी किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी महिला को कोई समस्या का सामना करना पड़ता है तो आपके लिये महिला हेल्प डेस्क पर एक महिला पुलिस कर्मी 24 घण्टे आपकी सेवा के लिये तैयार है। अपनी समस्या को लेकर महिला हेल्प डेस्क आये। आपकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराया जायेगा।


शाहपुर- थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि थाने पर अलग से महिलाओं की समस्याओं एवं सुरक्षा को लेकर अलग से महिला डेस्क बनायी गयी है। जिसका उद्घाटन सन् 2005 में एक कांस्टेबल संजय उत्तरांचल पुलिस में शहीद हो गया था। उसकी माता सुशीला निवासी काकड़ा ने किया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये उनको जागरूक किया गया और महिलाओं एवं बालिकाओं को हौसला बढ़ाने का काम किया है।


भोपा- थाना भोपा पर महिला हेल्प डेस्क बनायी गयी जिसका उद्घाटन योगिनी माताराज नंदेश्वरी ने किया। थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि सीओ भोपा सोमेन्द्र नेगी ने सभी महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देकर बताया है। महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिये भी प्रेरित करने का काम किया हैं इस मौके पर सभी स्कूलों के प्रिंसिपल, भोकरहेडी चेयरमेन, मौजूद रहे।

epmty
epmty
Top