RSS नेता के साथ बदसलूकी- BJP ने थाने पर किया हंगामा

RSS नेता के साथ बदसलूकी- BJP ने थाने पर किया हंगामा

मथुरा। आरएसएस के जिला प्रचारक के साथ स्नान करते वक्त पुलिस कर्मियों द्वारा बदसलूकी व मारपीट करने के आरोप में बीजेपी ने थाने पर जमकर हंगामा किया। डीएम व एसएसपी भी मौके पर पहुंच गये हैं। भाजपा की मांग है कि आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।

जानकारी के अनुसार मथुरा में देवराजा बाबा घाट पर आज सुबह के समय आरएसएस के वृंदावन के जिला प्रचारक मनोज कुमार अन्य सदस्यों के साथ यमुना में स्नान कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पुलिस कर्मियों ने मनोज कुमार के साथ बदसलूकी। आरोप है कि उन्हें कुंभ क्षेत्र में बनी अस्थाई पुलिस चौकी पर ले जाया गया। इसकी सूचना जब भाजपा कार्यकर्ताओं को लगी तो वे थाने पर पहुंच गये। उन्होंने थाने पर जमकर हंगामा किया।


भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा व महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी पाकर डीएम व एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने भाजपाईयों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। भाजपाईयों का आरोप है कि सारी गलती पुलिस की है। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। भाजपाई आरोपी पुलिस कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस मामले में जिला प्रचारक मनोज कुमार द्वारा पुलिस को तहरीर भी दी गई है।





epmty
epmty
Top