आतंकियों की घेराबंदी-सुरक्षाबल ले रहे घरों की तलाशी-शुरू हुई गोलीबारी

श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजव पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह बडगाम के चाडूरा में संयुक्त अभियान छेड़ा। इसी दौरान सुरक्षा बल के जवान घरों की तलाशी ले रहे थे , तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।
उन्होंने बताया कि आसपास के इलाकों में कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
Next Story
epmty
epmty