मेहुल चोकसी अरेस्ट-समुद्र में बहा रहा था कागजात-क्यूबा भागने का था प्लान

मेहुल चोकसी अरेस्ट-समुद्र में बहा रहा था कागजात-क्यूबा भागने का था प्लान

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी आखिरकार कानून के शिकंजे में फंस ही गया। क्यूबा भागने की फिराक में लगे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में पुलिस द्वारा दबोच लिया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस मेहुल चोकसी को गिरफ्तार किया, उस समय वह कुछ अहम दस्तावेजों को समुद्री बीच पर नष्ट कर रहा था। पुलिस के हत्थे चढ़े मेहुल चोकसी अब के भारत प्रत्यर्पण की तैयारियां हो रही हैं।

बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका में पुलिस के हाथों पकड़ा गया है। पुलिस द्वारा डोमिनिका में मेहुल चोकसी को उस समय दबोच लिया गया जब वह क्यूबा भागने की फिराक में था। इस दौरान मेहुल चोकसी समुद्री बीच पर कुछ अहम दस्तावेजों को नष्ट कर रहा था। इसी बीच शक होने पर उसे पुलिस ने दबोच लिया।

डोमिनिका पुलिस ने कहा है कि फिलहाल मेहुल चोकसी उनकी हिरासत में है। उसे नार्थ डोमिनिका के ऐसे इलाके से पकड़ा गया है जहां एक भी एयरपोर्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि वह नाव के सहारे ही डोमिनिका में पहुंचा था। पुलिस के मुताबिक मेहुल चोेकसी को डोमिनिका की राजधानी रोज के केनफील्ड बीच पर देखा गया था। उस दौरान वह समुद्री बीच में कुछ दस्तावेजों को पानी में बहा रहा था। इस दौरान समुद्र के समीत घूम रही पुलिस को उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखकर उसके ऊपर शक हुआ और उन्होंने मौके पर पहुंच कर उससे पूछताछ की। जब पुलिस ने मेहुल चोकसी से डोमिनिका आने का उददेश्य पूछा तो वह हक्का-बक्का रह गया और उसने कुछ भी जवाब देने से इंकार कर दिया।

epmty
epmty
Top