विवाहिता की मौत- दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता की मौत- दहेज हत्या का आरोप
  • whatsapp
  • Telegram

संभल। उत्तर प्रदेश में संभल के रजपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम पवारी निवासी सुमन (22) की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व ग्राम बरौरा निवासी श्रीनिवास के साथ हुई थी। शुक्रवार को दोपहर लगभग बारह बजे सुमन की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर आये सुमन के मायकेबालों ने सुमन के ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वार्ता

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top