मामी ने ही करा दी भांजी की इज्जत तार-तार

मामी ने ही करा दी भांजी की इज्जत तार-तार

गौतमबुद्धनगर। घोर कलियुग चल रहा है। इसका जीता-जागता उदाहरण गौतमबुद्धनगर में देखने को मिला। जहां एक महिला ने रिश्तेदारी के तो सारे नियम-कायदों को तोड़ ही दिया, वरन अपनी औरत होने की गरिमा को भी पूरी तरह से कलंकित कर दिया। महिला होकर स्त्री वर्ग के साथ इतना घिनौना कार्य शायद कोई राक्षस भी नहीं कर सकता।

गौतमबुद्धनगर के थाना दनकौर में जो हुआ, वह इंसान तो क्या, शायद जानवर भी नहीं करेगा। गौतमबुद्धनगर की डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि आज थाना दनकौर पुलिस को सूचना मिली कि 12 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। छानबीन के दौरान पता चला कि 12 वर्षीय बच्ची अपनी मामी के घर पर गई थी। मामी बदनीयती के चलते अपनी भांजी को खेती में ले गई और उसे अपने एक जानने वाले के हवाले कर दिया। बच्ची रो-रो कर वापिस जाने की बात कहकर अपनी मामी को आवाज देती रही, लेकिन मामी ने एक नहीं सुनी। मामी के जाने के बाद उक्त व्यक्ति ने बालिका के साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने बालिका को धमकी दी कि यदि किसी से जिक्र किया, तो वह उसे जान से मार देगा। धमकी देने के बाद आरोपी फरार हो गया।


डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि आरोपी महिला व दुष्कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।



epmty
epmty
Top