लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 20 गिरफ्तार कर भेजे जेल

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 20 गिरफ्तार कर भेजे जेल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने तीन वांछित समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृष्णानगर पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों जगाधरी हरियाणा निवासी लखीबीर सिंह,रमित सिंह और प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कुछ नकदी और मोबाइल आदि बरामद किए।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा गाजीपुर पुलिस ने दो बदमाशों सौरभ पाठक और विनय दुबे जबकि गुडम्बा इलाके से चोरी करने वाले आरोपी राम सिंह यादव, बबलू सलमानी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा काकोरी पुलिस ने एक नशेबाज हुसैन उर्फ मेंहदी को गिरफ्तार कर उसके पास से 100 गांजा बरामद किया जबकि महानगर पुलिस ने पॉक्सो मामले में फरार आरोपी राकेश सिंह गौतम को गिरफ्तार कर लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शराब का धंधा करने वाले नौ आरोपियों को अलग-अलग इलाके से गिरफ्तार उनके कब्जे से 100 लीटर से अधिक शराब बरामद की जबकि तीन वांछितों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।

वार्ता











epmty
epmty
Top