मौत बनकर आयें तेंदुए का हमला- पुलिसकर्मी समेत पांच हुए जख्मी

मौत बनकर आयें तेंदुए का हमला- पुलिसकर्मी समेत पांच हुए जख्मी

भोपाल। साक्षात रुप से मौत के रूप में आए तेंदुए ने गांव में घुसकर ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले की चपेट में आकर पुलिसकर्मी समेत 5 गांव वाले घायल हो गए हैं। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। शुक्रवार को सीहोर जनपद के इछावर थाना क्षेत्र के गांव मोया पानी में रहने वाले ग्रामीण जब सवेरे के समय अपने अपने काम धंधे में जुटे हुए थे। उसी समय जंगल से भटककर गांव में पहुंचा तेंदुआ गांव वालों को एक गली में नजर आया। तेंदुए के रूप में साक्षात मौत को सामने देखकर गांव वालों में बुरी तरह से अफरा तफरी मच गई। गांव में तेंदुए के घुसने की जानकारी मिलते ही दहशत में आए लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर खुद को भीतर कैद कर लिया। इसी बीच ग्रामीणों को देखकर तेंदुए ने उनके ऊपर हमला बोल दिया।

तेंदुए के हमले की चपेट में आकर एक पुलिसकर्मी समेत 5 गांव वाले घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग के डीएफओ एम एस डावर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गांव वालों की सहायता से तेंदुए के हमले से घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डीएफओ एमएस डावर ने बताया है कि तेंदुए के रेस्क्यू के लिए वन विभाग की टीम पुरजोर कोशिश करते हुए उसे दबोचने के प्रयासों में लगी हुई है।

epmty
epmty
Top