किसान से ले रहा था लेखपाल रिश्वत- रंगेहाथ कर लिया गया अरेस्ट

किसान से ले रहा था लेखपाल रिश्वत- रंगेहाथ कर लिया गया अरेस्ट

ललितपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते ने सोमवार को ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में लेखपाल को किसान से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तहसील पाली अंतर्गत थाना बालावेहट क्षेत्र के ग्राम डारा निवासी किसान कल्यान सिंह के खेत से सर्वे के दौरान आम रास्ता प्रस्तावित किया गया था, जिसको रूकवाने के लिये किसान बालाबेहट क्षेत्र में तैनात सदर कोतवाली अंतर्गत नई बस्ती निवासी लेखपाल आशुतोष जैन के पास गया। लेखपाल ने उसके खेत से आम रास्ता हटाने के एवज आठ हजार रूपये रिश्वत की मांग की।

किसान ने लेखपाल से बिना रूपये लिये रास्ता हटाने का अनुरोध किया, लेकिन लेखपाल नहीं माना, तब किसान कल्यान सिंह ने एंटी करप्शन टीम झांसी से सम्पर्क स्थापित किया। आज भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई के निरीक्षक राजेशचन्द्र शर्मा व उप निरीक्षक मुहम्मद इसरार ने दल बल के साथ सदर कोतवाली अंतर्गत आकाश होटल के पास लेखपाल आशुतोष जैन को किसान कल्यान सिंह से आठ हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

epmty
epmty
Top