लखटकिया बदमाश एनकाउंटर में हुआ ढ़ेर - 35 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज

लखटकिया बदमाश एनकाउंटर में हुआ ढ़ेर - 35 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

लखनऊ। देर रात 1 लाख के इनामी बदमाश विनोद और उत्तर प्रदेश की एसटीएफ का आमना सामना हो गया। इस मुठभेड़ में विनोद पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि अयोध्या के महराजगंज थाना इलाके की मया बाजार के रहने वाले विनोद उपाध्याय उत्तर प्रदेश के टॉप माफियाओं की सूची में शामिल था। विनोद उपाध्याय के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों में लगभग 35 मुकदमे दर्ज थे। उसकी क्रिमिनल हिस्ट्री को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने उसे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

बताया जाता है कि बीती रात विनोद उपाध्याय उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में घूम रहा था। इसी दौरान उसका सामना उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की टीम से हो गया । इस टीम का नेतृत्व एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार कर रहे थे। जब विनोद उपाध्याय ने एसटीएफ की टीम को अपने सामने देखा तो दोनों के बीच गोलियां चलने लगी। जब फायरिंग बंद हुई तो पुलिस ने घायल अवस्था में विनय विनोद उपाध्याय को हिरासत में ले लिया और उसको सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया जहां इलाज के दौरान बिना विनोद उपाध्याय ने अपनी अंतिम सांस ली। इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश की माफियाओं की लिस्ट में से एक नाम और कम हो गया।



epmty
epmty
Top