घर में घुसकर चाकू मारने वाला गिरफ्तार

घर में घुसकर चाकू मारने वाला गिरफ्तार

शहड़ोल। मध्यप्रदेश के शहड़ाेल जिले की सोहागपुर थाना पुलिस ने एक युवक को घर में घुसकर चाकू मारकर घायल कर देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बाणगंगा के पास निवास कर रहे पिन्टू विश्वकर्मा के घर में घुसकर उस पर चाकू से तीन वार करने की घटना होने पर पुलिस ने घायल पिन्टू को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और आरोपी जानू को खोजा, जो कल देर रात मिला। धनपुरी से शहडोल आकर चाकू मारने वाले जानू का घायल पिन्टू की विवाहित पत्नी से प्रेमप्रसंग चल रहा था और इस घटना से प्रेमी अपने प्रेम के रास्ते का कांटा हटा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और आज उसे न्यायालय में पेश करेगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top