आशियाना इलाके में किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

आशियाना इलाके में किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आशियाना इलाके में दिलकुशा, देवीखेड़ा निवासी सुग्गीलाल प्रजापति के 17 वर्षीय पुत्र सुमित प्रजापति कल रात करीब साढ़े दस बजे घर से कही निकल गया था और काफी देर तक घर वापस नहीं आया। आज उसका शव देवीखेड़ा मार्ग पर मैंगो फार्म गेट के सामने सड़क किनारे स्थित पेड़ की डाल पर फंदे से लटका मिला। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि सुमित के पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह परिवार के भरण पोषण के लिए अपने भाई के साथ मजदूरी करता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

epmty
epmty
Top