शाही ईदगाह जाने की जिद पर अडी किन्नर महामंडलेश्वर को किया नजरबंद

शाही ईदगाह जाने की जिद पर अडी किन्नर महामंडलेश्वर को किया नजरबंद

मथुरा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा श्री कृष्ण जन्म भूमि शाही ईदगाह मामले को लेकर मुस्लिम पक्ष को दिए गए स्टे के बाद मथुरा पहुंची किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर जब शाही ईदगाह जाकर विरोध जताने की तैयारी कर रही थी तो इससे पहले ही सूचना पाकर दौड़ी पुलिस ने किन्नर महामंडलेश्वर को वृंदावन में नजर बंद कर दिया। रोके जाने से आहत हुई महामंडलेश्वर ने तांडव कर अपना विरोध दर्ज कराया।

शनिवार को किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांशी सखी श्री कृष्णा जन्म स्थान के नजदीक शाही ईदगाह पर विरोध जताने के लिए मथुरा पहुंची थी। पुलिस को जैसे ही महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के वृंदावन पहुंचने की जानकारी मिली तो पुलिस तुरंत परिक्रमा मार्ग पर स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास आश्रम में पहुंच गई। जहां पर किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर रुकी हुई थी।

वृंदावन थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ आश्रम पर पहुंचकर हिमांगी सखी को नजर बंद करते हुए पुलिस के पहरे में बैठा दिया है। आश्रम पर नजर बंद की गई महामंडलेश्वर हिमांशी सखी को ईदगाह जाने से रोकते हुए पुलिस ने बताया है कि मथुरा जनपद में धारा 144 लगी हुई है इसलिए किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। इसके बाद महामंडलेश्वर हिमांशी सखी के अनुरोध किया कि उन्हें कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी के दर्शन करा दिए जायें।

पुलिस ने जब महामंडलेश्वर की डिमांड पूरी नहीं की तो किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर ने पुलिस द्वारा रोके जाने से आहत होकर आश्रम के भीतर ही तांडव नृत्य करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा है कि जैसे भगवान राम अयोध्या में भव्य मंदिर के भीतर विराजमान हुए हैं, उसी तरह भगवान श्री कृष्णा भी जल्द भव्य मंदिर में विराजमान हो, यही देशवासियों के साथ मेरी भी इच्छा है।

Next Story
epmty
epmty
Top