तीन माह से फरार पत्रकार गिरफ्तार

तीन माह से फरार पत्रकार गिरफ्तार

पुणे । महाराष्ट्र के अहमदनगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या के सिलसिले में पिछले तीन महीने से फरार चल रहे पत्रकार को शनिवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने कहा कि अहमदनगर में एक क्षेत्रीय दैनिक के साथ पत्रकार के रूप में काम करने वाले बाल बोथे को सुबह गिरफ्तार किया गया।

अहमदनगर के पार्नेर तहसील में पिछले वर्ष 30 नवंबर को दो अज्ञात लोग मोटरसाइकिल से आये और 39 वर्षीय राकांपा कार्यकर्ता रेखा जरे की उस समय हत्या कर दी जब वह पुणे से अहमदनगर जा रही थी। रेखा जरे अपनी माँ, पुत्र और एक दोस्त के साथ कार से जा रही थी। इस मामले में बोथे प्रमुख आरोपी है।

बोथे रेखा जरे की हत्या का षडयंत्र रचने का आरोपी है। रेखा जरे की माँ सिंधुबाई वायकर ने पुलिसमें अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी।

अहमदनगर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की छह दल बनाये थे। इसके पहले गिरफ्तार किये गये नौ लोगों ने इस हत्या मामले में बोथे के संलिप्त होने की बात कही थी।

पिछले वर्ष दिसंबर में अदालत ने बोथे की अग्रिम जमानत देने सक मना कर दिया था।



epmty
epmty
Top