होली के हुड़दंग में जापानी महिला से छेड़छाड़- आरोपी गिरफ्तार

होली के हुड़दंग में जापानी महिला से छेड़छाड़- आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। होली के मौके पर हुड़दंग उतारते हुए जापानी महिला पर्यटक के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने के मामले में एक्शन ले रही दिल्ली पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने मामले का स्वत संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकी तलाश आरंभ की थी। हालांकि होली के हुड़दंग पर छेड़छाड़ और अभद्रता का शिकार हुई महिला ने ना तो जापानी दूतावास और ना ही पुलिस के पास इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने होली के मौके पर भारत घूमने आई जापानी महिला के साथ अभद्रता, छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने के मामले में एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहे लड़कों की पहचान फील्ड अधिकारियों एवं स्थानीय खुफिया विभाग के गहन प्रयासों के बाद की जा सकी है। एक नाबालिग समेत तीन लड़कों को पकड़ कर उनसे पूछताछ का सिलसिला शुरू किया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने घटना की वीडियो देखी और उसमें की गई कारगुजारी को स्वीकार भी किया है।

यह घटना दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में दुल्हैंडी के पर्व पर हुई थी और वीडियो को सबसे पहले महिला ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया था। जिसे बाद में हटा दिया गया। महिला अभी दिल्ली में नहीं है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि घटना के बाद महिला से संपर्क करने पर पता चला है कि उसकी मानसिक स्थिति बिल्कुल ठीक है और अभी वह बंगलादेश में है।

epmty
epmty
Top