UP की जेलों में भव्यता से मनाई गई जन्माष्टमी - बंदियों को विशेष प्रसाद

UP की जेलों में भव्यता से मनाई गई जन्माष्टमी - बंदियों को विशेष प्रसाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कारागार विभाग के महानिदेशक आनंद कुमार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में लगातार जेल विभाग की कायाकल्प करने में जुटे हैं। जेल विभाग लगातार जेलों में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ जेल में रहते हुए भी बंदियों के हुनर का जेलों में ही कार्यक्रम का आयोजन कर प्रदर्शित करा रहा हैं। आज भी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के मौके पर उन्होंने यूपी की जेलों में जन्माष्टमी के पर्व को भव्यता से मनाने के निर्देश जारी किए थे, जिस के क्रम में यूपी की सभी जेलों में जन्माष्टमी का कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।


दरअसल मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। इसलिए आज प्रदेश की सभी जेलों में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी पूरी श्रद्धा उल्लास और उमंग से मनाया जा रहा है।


जिला जेल मथुरा में कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर बन्दियों, जनसामान्य और जेल कर्मियों में आज विशेष उमंग उल्लास और श्रद्धा भाव देखने को मिलता है। जेलों में रोशनी करके जेलों के गेट को भव्य तरीके से सजाया गया है। बंदियों ने जेल प्रशासन के सहयोग से कृष्ण लीला से संबंधित झांकियां सजाइं है।बन्दी गण श्रद्धा भाव से गीत संगीत भजन कीर्तन कर रहे हैं। भारी संख्या में बंदी आज उपवास रखे हुए हैं और बंदियों को जेल प्रशासन द्वारा व्रत सामग्री उपलब्ध कराई गई है। आज रात 12 बजे कृष्ण जी के जन्म के साथ प्रसाद वितरण होगा और कल सुबह सभी जेलों में बंदियों को विशेष भोजन दिया जाएगा।इसके साथ ही यूपी की सभी जेलों में जन्माष्टमी का पर्व भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।




epmty
epmty
Top