अब हुए आईपीएस के तबादले- अजय साहनी बने सहारनपुर डीआईजी

अब हुए आईपीएस के तबादले- अजय साहनी बने सहारनपुर डीआईजी

लखनऊ। शासन की ओर से तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए तकरीबन दर्जन भर आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। आईपीएस अजय साहनी को अब सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। आईपीएस अनंत देव अब प्रयागराज रेलवे के डीआईजी होंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से राज्य की कानून, सुरक्षा और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत 11 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी की गई तबादला सूची में प्रतीक्षारत चल रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व एसएसपी विनीत जायसवाल को भी इस बार जिम्मेदारी मिल गई है, उन्हें लखनऊ पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आईपीएस अनंत देव को पुलिस उप महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ से हटाकर अब प्रयागराज रेलवे में पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। जौनपुर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस अजय साहनी अब सहारनपुर के नए पुलिस उपमहानिरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। आईपीएस पवन कुमार को मुख्यालय लखनऊ पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अब पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स मुख्यालय नियुक्त किया गया है। आईपीएस शिवहरि मीणा लखनऊ मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर अब लखनऊ साइबर क्राइम में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। आईपीएस रोहन प्रमोद बोत्रे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय लखनऊ से ट्रांसफर कर महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।


आईपीएस दिनेश त्रिपाठी को मुख्यालय लखनऊ पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर डायल 112 मुख्यालय लखनऊ का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे आईपीएस विनीत जायसवाल को अब लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आईपीएस कमलेश कुमार दीक्षित को मुख्यालय पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर रूल्स एंड मैन्युअल लखनऊ में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आईपीएस जयप्रकाश सिंह को लखनऊ मुख्यालय से सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। आईपीएस सुनीति पुलिस अधीक्षक मुख्यालय से हटाकर अब पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय लखनऊ नियुक्त की गई है। आईपीएस डाक्टर अजय पाल डायल 112 मुख्यालय लखनऊ से स्थानांतरित कर अब जौनपुर के पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।

epmty
epmty
Top