IPS विनीत द्धारा मिल रही छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

IPS विनीत द्धारा मिल रही छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

हाथरस। साल 2014 बैच के आईपीएस अफसर विनीत जायसवाल को शामली जनपद में शासन ने पहली पुलिस कप्तान की पोस्टिंग दी थी। उसी दौरान आईपीएस विनीत जायसवाल के सामने गायक अजय पाठक फैमिली मर्डर की चुनौती खड़ी हो गयी थी। विनीत जायसवाल ने चुनौती को स्वीकार करते हुए 24 घण्टे में मर्डर मिस्ट्री का पर्दा उठाया था। उसके बाद हाथरस हत्याकांड को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूबे के आईपीएस अफसरों में से आईपीएस अफसर विनीत जायसवाल को हाॅट हाथरस को कूल करने की कमान सौंपी।

नारी को आत्मनिर्भर बनाने के लिये मिशन शक्ति अभियान पूरे सूबे में चला हुआ है। आईपीएस विनीत जायसवाल मिशन शक्ति अभियान को भी पूर्ण रूप जनपद में चला रहे है। आईपीएस विनीत जासवाल के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं को पुलिस लाइन में स्थित जिम्नेजियम में आत्मरक्षा से संबधित ट्रेनिंग दी जा रही है और महिला सुरक्षा संबधित मंत्र भी बताये जा रहे है। थाना सिंकन्द्राराऊ पुलिस ने राजकमल काॅलेज इकबालपुर व सरस्वती विद्या मंदिर सिकंद्राराऊ में भी महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूक करने का काम किया। इतना ही नही पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल के आदेश पर जनपद में एंटी रोमियों स्कवाड ने बसों, टैम्पू, चैराहों, इससे अलावा भी कई स्थानों पर जाकर सुरक्षा से संबधित टिप्स दिये इसके साथ ही शोहदों एवं मनचलों लड़को को भी हिदायत दी।


महिलाओं एवं बच्चियो को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरुक कराने के लिये मिशनशक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आज दिनांक 19 अक्टूबर 2020 को पुलिस लाइन स्थित जिम्नेजियम हाल में मिशनशक्ति के अन्तर्गत एसपी विनीत जायसवाल के नेतृत्व में ट्रेनर शालिनी चैहान के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाआंे को आत्मरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा मिशनशक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाआंे एवं बालिकाओ के साथ घटित अपराधो से अवगत कराते हुए उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक प्रावधान तथा विषम परिस्थितियो में सहायता प्राप्त किये जाने के लिये उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलायी जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बरावूमेन पावर लाइन, 1090 यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में जानकारी दी गई तथा साथ ही महिलाआंे एवं जनता के लोगो को सभी सुरक्षा सम्बन्धी सेवाऐ, एप्लीकेशन आदि के बारे में जागरुक किया तथा सभी महिलाआंे को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने एवं शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया तथा आस पड़ोस में या स्वंय के साथ होने वाले अपराध या संभावना को लेकर संकोच न करने निडर होकर अपनी बात रखने के लिये जागरुक किया। सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुए उसका सुरक्षित प्रयोग करने के लिये बताया।


एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस ने राजकमल काॅलेज इकबालपुर व सरस्वती विधा मन्दिर सिकन्द्राराऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत बालिकाआंे एवं छात्राआंे को जनपद स्तर पर मिशनशक्ति अभियान के तहत यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे में जानकारी दी गई तथा साथ ही महिलाओं, जनता के लोगो को सभी सुरक्षा सम्बन्धी सेवाऐ एप्लीकेशन आदि के बारे में तथा सार्वजनिक स्थलो जैसे- चैराहो, बाजारों, काॅलेज, कोचिंग संस्थान व अन्य सार्वजनिक स्थलों को असामाजिक तत्वो से मुक्त कराये जाने तथा महिलाआंे एवं छात्राआंे के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणिया इत्यादि की घटनाओ को रोकने के लिये जागरुक किया तथा सभी महिलाओ को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाआंे को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने एवं शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुए उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया। सभी को अवगत कराया कि सभी थानो में महिलाआंे की सुरक्षा एवं सहायता हेतु एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है जहाँ पर महिला कर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा।


मिशनशक्ति अभियान को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की एंटी रोमियो स्कवाड ने सभी महिलाओ को सुरक्षित यातायात व परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बसो, टैम्पू, टैक्सी आदि को चेक कर चालक व परिचालक एवं उसमे बैठी सवारियो को सुरक्षा सम्बन्धी निर्देश दिये तथा एंटी रोमियो स्कवाड टीम द्वारा महिलाओ को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे डायल 112 नम्बर, वूमेन पावर हेल्प लाइन 1090, यूपी काप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा के बारे अवगत कराया तथा जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनो से सार्वजनिक स्थलो यथा- स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास तथा नवरात्रि के अवसर पर मन्दिरांे व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाआंे एवं बालिकाआंे का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदों एवं मनचलांे के द्वारा छेड़खानी इत्यादि आपत्तिजनक हरकतों को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर महिलाआंे से पूछताछ की गयी व अनावश्यक रुप से मौजूद शोहदांे एवं मनचलों को हिदायत दी। इसके साथ ही एंटीरोमियो टीमो ने अपने थाना क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गाँव, कस्बे एवं सार्वजनिक स्थानांे में महिलाआंे एवं छात्राआंे से उनकी सुरक्षा के सम्बन्ध में अवगत कराया तथा महिलाआंे एवं जनता के लोगो को सभी सुरक्षा सम्बन्धी सेवाऐ, एप्लीकेशन के बारे में भी बताया है।

epmty
epmty
Top