EX IPS के निधन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जताया दुख

EX IPS के निधन पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जताया दुख

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया के पति ने पूर्व आईपीएस रविन्द्र भेंड़िया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां जारी शोक संदेश में दिवंगत रविन्द्र भेड़िया की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल ने रिटायर्ड आईपीएस अफसर भेंड़िया के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके, चीफ मिनिस्टर भूपेश बघेल एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया के पति ने पूर्व आईपीएस रविन्द्र भेंड़िया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रविन्द्र भेंड़िया के निधनa पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा कि हमारी सहयोगी मंत्री बहन अनिला भेंड़िया के पति और पूर्व आई.जी.रविन्द्र भेंड़िया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें एवं दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।

ज्ञातव्य हैं कि रविन्द्र भेंड़िया का कल रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पिछले माह कोरोना संक्रमित भी हुए थे, लेकिन स्वस्थ होकर घर लौट आए थे।

वार्ता

Next Story
epmty
epmty
Top