साइबर ठगों की जाल में फंस रहे मासूम लोग

साइबर ठगों की जाल में फंस रहे मासूम लोग

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी के मामले जोरों शोरों से चल रहे है। मुजफ्फरनगर से साइबर ठगी के मामले सामने आते ही रहते हैं। ऐसा ही मामला फिर से नई मंडी के रमन वर्मा का सामने आया है।

एक साइबर ठग ने नई मंडी के रमन वर्मा का परिचित बनकर उनके बैंक अकाउंट से 22000 हज़ार निकाल लिए। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने रॉजर-पे एवं फ्लिपकार्ट को फ्रॉड से अवगत कराया। जिसके बाद 16 हज़ार 409 रूपए रमन वर्मा के खाते में वापस किए गए।

इससे पहले भी साइबर ठगों ने संजय कुमार निवासी कुटबी थाना शाहपुर को अपना शिकार बनाते हुए 55 हजार 580 रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली थी। वहीं इसी सप्ताह दीपक कुमार निवासी ग्राम सेठपुरा थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को साइबर ठगों ने शिकार बनाया था। शिकायत के बाद साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति से 9 हज़ार 900 रुपए वापस कराए।

साथ ही थाना चरथावल क्षेत्र के गांव नूरबफान निवासी सजील अहमद के साथ साइबर ठगों ने 1 लाख 13 हज़ार रुपए की ठगी कर ली। शिकायत पर पुलिस साइबर सेल ने सिर्फ 16,851 रुपए ही वापस कराएं। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। इससे पहले भी कहीं बाद मुजफ्फरनगर में साइबर ठागो ने लगातार कहीं लोगों को अपना शिकार बनाया है।

मुजफ्फरनगर में साइबर सेल लगातार लोगों के वापस करा रहा है और लोगों को जागरुक भी कर रहा है।

epmty
epmty
Top