काम में की लापरवाही तो IG लक्ष्मी ने किया-दरोगा को सस्पेंड

काम में की लापरवाही तो IG लक्ष्मी ने किया-दरोगा को सस्पेंड

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के महराजगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक को विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली विश्वजीत ने शनिवार को यहां बताया की महराजगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार के पास 2019 से एक मामले की विवेचना लंबित पड़ी थी और उसका निस्तारण नही हुआ था। इस मामले एक लड़की के गायब होने का मामला दर्ज था। काफी समय बीतने के बावजूद लड़की बरामद नही की गई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में परिजनों ने पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह से शिकायत की।

विश्वजीत ने बताया कि मामले की समीक्षा कर विवेचना में दरोगा द्वारा बरती गई शिथिलता और लापरवाही को देखने के बाद आईजी लक्ष्मी सिंह ने कड़ा रूख अपनाते हुए इसे प्रथम द्रष्टया अनुशासनहीनता माना और उप निरीक्षक मनोज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

epmty
epmty
Top