2 लाख के इनामी चूहे को कैसे दबोचा- पुलिस ने दी जानकारी

2 लाख के इनामी चूहे को कैसे दबोचा- पुलिस ने दी जानकारी
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। अपनी नक्सली कार्रवाई के जरिए झारखंड में लोगों से रंगदारी मांगने वाले 2 लाख के इनामी उग्रवादी चूहा उर्फ अवधेश जायसवाल उर्फ सरदार उर्फ बिहारी उर्फ मनोज को पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद सामने लाया गया है।

शनिवार को आयोजित की गई प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए झारखंड के खूंटी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया है कि आतंकवाद निरोधक दस्ता यानी एटीएस और अन्य माध्यमों से मिली सूचना के आधार पर जिला पुलिस और एटीएस की टीम ने संयुक्त रुप से छापामार कार्यवाही करते हुए 200000 रूपये के इनामी चूहा को मुरहू थाना क्षेत्र के कुम्हारडीह करकटा से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया है कि आरोपी चूहा मूल रूप से बिहार के नालंदा जनपद के चिकसौरा बाजार गांव का रहने वाला है। वह पीएलएफआई में सेंट्रल कमेटी तथा बिहार राज्य का सर्वे सर्वा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पुलिस को पहले चूहा के बिहार में होने की जानकारी मिली थी। एक सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा बिहार के कई स्थानों पर की गई छापामार कार्यवाही में वह हाथ नहीं लग सका। इसके बाद चूहा के मुरहू के कुम्हारडीह करकटा में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम ने पूरी तरह होमवर्क करने के बाद मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापामार कार्यवाही करते हुए दो लाख के इनामी चूहा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए दो लाख के इनामी चूहा के खिलाफ मुरहू, खूंटी, रनिया, तपकरा, बड़कागांव, हजारीबाग, धु्रवा, खेलगांव, नगड़ी, आगमकुआं, रामकृष्ण नगर, हिल्सा, जलडेगा, गुदड़ी, बंदगांव, सोनुवा, गोइलकेरा, पिठोरिया, बैंक मोड़ धनबाद और बसिया थाना में 40 मामले दर्ज हैं।

epmty
epmty
Top