जमीनी विवाद में दादी को कार से कुचल कर मार डाला

जमीनी विवाद में  दादी को कार से कुचल कर मार डाला

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के मिल एरिया इलाके में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपने रिश्ते की दादी की कार से रौंद कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार दिन में दो पक्षो के बीच स्कोर्पियो गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक महिला 59 वर्षीय विजयलक्ष्मी की गाड़ी से कुचले जाने से मौत हो गयी।

आरोपी आकाश सिंह और तरुण प्रताप सिंह ने अपनी रिश्ते में दादी को स्कोर्पियो गाड़ी से कुचल कर मार डाला। पुलिस के अनुसार आरोपी और पीड़ित परिवार के घर आमने सामने है । कार खड़ी करने में मामले में दोनो परिवार के बीच रोज विवाद होता था। आज भी विवाद हुआ। आरोपी तरुण ने रोष में विजयलक्ष्मी को स्कोर्पियो से टक्कर मार दी। गम्भीर रूप से घायल होने कारण उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आरोपी आकाश की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि दूसरा आरोपी तरुण अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

epmty
epmty
Top