शासन की तबादला एक्सप्रेस जारी- इस बार पुलिस उपायुक्तों की बारी

शासन की तबादला एक्सप्रेस जारी- इस बार पुलिस उपायुक्तों की बारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीन नए पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद चली तबादला एक्सप्रेस लगातार छुक-छुक करके आगे बढ़ रही है। जिसके चलते दो पुलिस उपायुक्तों के तबादले किए गए हैं।

शुक्रवार को शासन की ओर से एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस को जारी रखते हुए 2 पुलिस उपायुक्तों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक पुलिस उपायुक्त पूर्वी प्राची सिंह को यहां से हटाकर अब पुलिस उपायुक्त मुख्यालय बनाया गया है। लखनऊ पुलिस उपायुक्त हृदेश कुमार को यहां से स्थानांतरित कर अब पुलिस उपायुक्त पूर्वी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से राज्य की कानून, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, प्रयागराज और आगरा में पुलिस कमिश्नरेट की व्यवस्था को लागू किया गया है। जिसके चलते पुलिस अफसरों के लगातार तबादले किए जा रहे हैं।

epmty
epmty
Top