सरकार ने पुलिस महकमे में किया फेरबदल - 50 आईपीएस ट्रान्सफर

सरकार ने पुलिस महकमे में किया फेरबदल - 50 आईपीएस ट्रान्सफर

पटना। बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 अधिकारियों का स्थानांतरण सह पदस्थापन किया है ।

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था विनय कुमार को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक सह अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पद पर पदस्थापित किया गया है । इसी तरह अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु अमरेंद्र कुमार अंबेदकर को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा अजिताभ कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक प्रोविजनिंग, पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र संजय सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक विधि व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर गणेश कुमार को पुलिस महानिरीक्षक तकनीकी सेवाएं एवं वितंतु, पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय राकेश राठी को पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र पटना, पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष कार्य बल विनय कुमार को पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, पुलिस उप महानिरीक्षक सह उप महानिदेशक बिहार पुलिस अकादमी बनाया गया है।


इसके अलावा राजगीर प्रांतोष कुमार दास को पुलिस महानिरीक्षक राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस उपमहानिरीक्षक मुंगेर क्षेत्र पंकज सिन्हा को पुलिस महानिरीक्षक तिरहुत क्षेत्र मुजफ्फरपुर, पुलिस उप महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र ललन मोहन प्रसाद को पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा, पुलिस उपमहानिरीक्षक सह उप महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं जितेंद्र मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक सह अपर महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर पदस्थापित किया गया है ।


इसी तरह पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र राजेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (निरीक्षण) सुनील कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक (सुरक्षा) विशेष शाखा, पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र डेहरी ऑन सोन पी कन्नन को पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष निगरानी इकाई, पुलिस उपमहानिरीक्षक (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) शिवदीप वामनराव लांडे को पुलिस उप महानिरीक्षक कोसी क्षेत्र सहरसा, पुलिस उप महानिरीक्षक सह समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी श्रीमती एस. प्रेमलथा को पुलिस उपमहानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पद पर पदस्थापित किया गया है।


वहीं पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र डेहरी ऑन सोन, समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 जमालपुर सत्यवीर सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र, रेल पुलिस अधीक्षक विकास बर्मन को पुलिस उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) पटना और सुपौल के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष सशस्त्र पुलिस केंद्रीय मंडल, समादेष्टा बिहार सशस्त्र पुलिस 14 श्रीमती किम को पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष कार्य बल, वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर श्रीमती निताशा गुड़िया को पुलिस उपमहानिरीक्षक सह उपनिदेशक बिहार पुलिस अकादमी राजगीर, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक मुंगेर, रेल पुलिस अधीक्षक कटिहार विकास कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक सह समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी अग्निशमन सेवाएं, रेल पुलिस अधीक्षक कटिहार दिलीप कुमार मिश्रा को पुलिस उपमहानिरीक्षक आतंकवाद निरोधक दस्ता, समादेष्टा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 दरभंगा अश्विनी कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पुलिस अधीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो अमजद अली को पुलिस उपमहानिरीक्षक सह उपनिदेशक नागरिक सुरक्षा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस अरविंद ठाकुर को बिहार पुलिस उपमहानिरीक्षक सह उप समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी के पद पर पदस्थापित किया गया है । वहीं अपर पुलिस महानिदेशक आतंकवाद निरोधक दस्ता एस रविंद्रण को अपर पुलिस महानिदेशक बिहार राज्य खेलकूद प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।


अधिसूचना के अनुसार पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा का तबादला करते हुए उन्हें बिहार पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है । वह अभी पदस्थापन की प्रतीक्षा में हैं । वहीं दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम को भागलपुर का वरीय पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों को पटना का वरीय पुलिस अधीक्षक, जमुई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रमोद कुमार मंडल को रेल पटना का एसपी, बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार को दरभंगा का वरीय एसपी, किशनगंज के एसपी कुमार आशीष को पूर्वी चंपारण, बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के सहायक निदेशक डॉ इनामुल हक मंगनू को किशनगंज, रेल एसपी मुजफ्फरपुर अशोक कुमार सिंह को अररिया, पटना के यातायात एसपी डी. अमरकेश को सुपौल, मधेपुरा के एसपी योगेंद्र कुमार को बेगूसराय, अररिया के एसपी उदयकांत को समस्तीपुर, पूर्वी पटना के नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को कटिहार, पश्चिमी पटना के नगर पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा को नालंदा, अनुमंडल पुलिस अधिकारी जयनगर मधुबनी शौर्य सुमन को जमुई और अपर पुलिस अधीक्षक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 01 अनंत कुमार राय को शिवहर का एसपी बनाया गया है ।


इसी तरह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर औरंगाबाद राजेश कुमार को पटना पश्चिम का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है । वहीं पटना मध्य के नगर पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल को पटना पुलिस अधीक्षक यातायात का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि नगर पुलिस अधीक्षक दरभंगा अशोक कुमार प्रसाद को रेल पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर तथा शिवहर के पुलिस अधीक्षक संजय भारती को रेल पुलिस अधीक्षक कटिहार के पद पर तबादला किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार नालंदा के पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाथ एस को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में सहायक निदेशक के पद ग्रहण के लिए वर्तमान पद का प्रभार त्याग करने की तिथि से विरमित करते हुए उनकी सेवाएं गृह मंत्रालय भारत सरकार को सौंपी गई है ।

वार्ता

epmty
epmty
Top