लड़कियों ने मिलकर एक लड़की को पीटा, वीडियो वायरल

लड़कियों ने मिलकर एक लड़की को पीटा, वीडियो वायरल

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में तीन चार लड़कियों द्वारा एक लड़की की सड़क पर बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस आज स्पष्ट किया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आरोपी लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित एक पब के सामने यह घटना चार नवंबर की मध्य रात्रि हुयी है। इस मामले में पीडित लड़की की शिकायत पर आरोपी लड़कियों टीना, पूनम और मेघा के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पहले भी इन लड़की के बीच विवाद हो चुका है। यह सभी पहले एक साथ रहती थी।

वारयल वीडियो में दिखायी दे रहा है कि तीन चार लड़कियां एक लड़की को सड़क पर पटक देती हैं और फिर उसके साथ मारपीट करती हैं। एक लड़की तो सड़क पर गिरी लड़की के शरीर पर बैठकर उसके साथ मारपीट करती है। इस शर्मनाक वीडियो में दिख रहा है कि यह नजारा दर्जनों लोग देख रहे हैं, लेकिन कोई उस लड़की को बचाते हुए नहीं दिख रहा है। बताया जा रहा है कि लड़कियों का कपड़ा पहनने को लेकर विवाद हुआ है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

epmty
epmty
Top