अपहरणकर्ता के कब्जे से बालिका को छुड़ाया

अपहरणकर्ता के कब्जे से बालिका को छुड़ाया

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती के रूधौली थाने की पुलिस ने शुक्रवार को एक अपहरणकर्ता को दसिया भगवानपुर मार्ग से गिरफ्तार करके उसके कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बस्ती में अशोक नगर निवासी सन्दीप ने एक नाबालिग बालिका का महारार्ष्ट में अमदापूरा अमरावती से अपहरण कर लिया था। पुलिस द्वारा उसके गिरफ्तारी पर दस हजार रूपया का इनाम घोषित किया गया था।

अपहरण के आरोपी संदीप को रूधौली थाने की पुलिस ने आज दसिया भगवानपुर मार्ग से गिरफ्तार करके उसके कब्जे से अपहृत बालिका को बरामद किया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top