अदालत से चकमा देकर भागा गैंगस्टर लगा हाथ- सामान्य हुई पुलिस की सांस

अदालत से चकमा देकर भागा गैंगस्टर लगा हाथ- सामान्य हुई पुलिस की सांस

कानपुर। पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए गैंगस्टर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोबारा से गिरफ्तार करते हुए राहत की सांस ली है। कैदी के फरार हो जाने के बाद से पुलिस की चक्करघिन्नी की बनी हुई थी।

शुक्रवार को जनपद पुलिस द्वारा थाना नौबस्ता क्षेत्र के गैंगस्टर बदमाश सोनू सिंह को दौड़ धूप करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। काफी दौड़ धूप के बाद गिरफ्तार किया गया जूही गढा कॉलोनी का रहने वाला गैंगस्टर सोनू सिंह बृहस्पतिवार को उस समय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जब पुलिस सोनू सिंह को पेशी के लिए अदालत में लेकर पहुंची थी। गैंगस्टर के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं और नौबस्ता पुलिस ने 29 फरवरी को एनबीडब्ल्यू होने पर सोनू सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजा था‌।

बृहस्पतिवार को पेशी के लिए अदालत में लेकर पहुंची पुलिस को इस बात का पता ही नहीं चला कि कब सोनू सिंह उसकी हिरासत से फरार हो गया है। सोनू सिंह के फरार होने का पता चलते पुलिस माह में बुरी तरह से हड़कंप मच गया था। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर फरार हुए सोनू सिंह की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस की सांस सामान्य हो सकी है।

epmty
epmty
Top