वृद्धा की मौत से मचा कोहराम- शरीर पर मिले चोट के निशान

वृद्धा की मौत से मचा कोहराम- शरीर पर मिले चोट के निशान

उमरिया। सड़क पर वृद्धा का लहूलुहान हुआ शरीर मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्धा के शरीर पर चोट के निशान मिलने के साथ-साथ मौके पर किसी दो पहिया वाहन के क्षतिग्रस्त पार्ट्स भी मिले हैं। महिला की हादसे में मौत की आशंका जताई गई है। सोमवार को उमरिया जिले के नोरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम बावलकुण्ड स्थित छोटी पुलिया के पास सड़क मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में वृद्धा की मौत हो जाने की की खबर है।

बताया जाता है कि वृद्धा के सिर एवम पैर पर गम्भीर चोट के निशान र्हैं। इसके अलावा दुघर्टना स्थल के पास ही दोपहिया वाहन के क्षतिग्रस्त पार्ट्स भी देखे गए है,जिससे सड़क हादसे की आशंका व्यक्त की जा रही है। सोमवार की दरमियानी रात हुए इस हादसे की जानकारी सुबह ग्रामीणों को लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब वृद्धा की शिनाख्त कराई तो बाद में वृद्धा की शिनाख्त समनी पति स्व समनु बैगा उम्र करींब 70 वर्ष निवासी भनपुरा के रूप में हुई है।

भनपुरा सरपंच राजू लाल बैगा की माने तो मृत वृद्धा मानसिक रूप से कमज़ोर रही है, रात करींब 11 बजे घर से निकलकर अन्यत्र चली गई थी, जिसके बाद सुबह ग्राम बावलकुण्ड के करींब सड़क मार्ग पर मृत अवस्था मे मिली है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने सम्बंधित नोरोजाबाद पुलिस को दी है।

रिपोर्ट- चंदन श्रीवास

epmty
epmty
Top