निष्कासन की मांग से क्रुद्ध बीजेपी नेता ने विहिप नेता को मारी गोली

निष्कासन की मांग से क्रुद्ध बीजेपी नेता ने विहिप नेता को मारी गोली

मुरादाबाद। विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री को सरेआम गोली मार देने से मौके पर अफरातफरी के हालात उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए विहिप नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात के पीछे आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत की ओर से दिए गए बयान के बाद हुए प्रदर्शन में शामिल हुए नेता के साथ चल रही तकरार का मामला बताया गया है।

मुरादाबाद के दिल्ली रोड पर स्थित मानसरोवर कॉलोनी के गेट पर एचडीएफसी बैंक के सामने विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री संतोष पंडित को सरेआम गोली मार दी गई। विहिप नेता को गोली मारने की वारदात से मौके पर अफरातफरी के हालात उत्पन्न हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए विहिप नेता संतोष पंडित को गंभीर हालत के चलते साईं अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराम मीणा समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के बाद अस्पताल में पहुंचे। सीओ सिविल लाइन डॉक्टर अनूप सिंह ने बताया है कि शुरुआती छानबीन में पता चला है कि विहिप नेता को शहर के नागफनी एरिया में रहने वाले रजत शर्मा ने गोली मारी है। मझोला थाना क्षेत्र में हुए इस मामले में विहिप नेता को गोली मारने का आरोपी रजत शर्मा महानगर भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

8 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर r.s.s. मुखिया मोहन भागवत के खिलाफ हुए प्रदर्शन को इस वारदात का कारण माना जा रहा है। मोहन भागवत द्वारा पंडितों के बारे में दिए गए बयान के विरोध में 8 फरवरी को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की युवा इकाई ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। इसमें भाजपा से जुड़े कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे। गोली मारने के आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता रजत शर्मा ने मोहन भागवत के खिलाफ हुए इस प्रदर्शन की अगुवाई की थी। जबकि विहिप नेता संतोष पंडित आर एस एस प्रमुख के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेताओं को निष्कासित करने की सोशल मीडिया पर मांग उठा रहे थे।

epmty
epmty
Top