कुन्तलों मांस सहित गिरफ्तार किये चार आरोपी

कुन्तलों मांस सहित गिरफ्तार किये चार आरोपी

सहारनपुर। एसएसपी आकाश तोमर के निर्देशन में थाना गंगोह पुलिस ने चार गौकशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.5 कुन्तल मांस, नकदी, पशु काटने के उपकरण व एक छोटा हाथी बरामद करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

एसएसपी आकाश तोमर के निर्देशन मे संदिग्ध व्यक्ति/वंशितो एवं अवैध नशे मे लिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के अन्तर्गत प्रविन्दर पाल सिहं निरीक्षक कोतवाली गंगोह जिला सहारनपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना गंगोह पुलिस टीम द्वारा गोकशी करते हुये आरोपियों को 1.5 कुन्तल मांस, 30 हजार रूपये, पशु काटने के उपकरण व एक छोटा हाथी के साथ रहमान पुत्र इस्लाम निवासी मौहल्ला कुरैशियान कस्बा व थाना गंगोह सहारनपुर के मकान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का नाम अलीशान पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम बाईपास रोड चौसाना थाना झिझाना जिला शामली, रिजवान पुत्र नान्हू निवासी बिलाल मस्जिद चौसाना थाना झिझाना जिला शामली, वसीम उर्फ बबलू पुत्र इकबाल निवासी ग्राम गढीहसनपुर थाना झिझाना शामली, वहाब पुत्र इस्लाम निवासी मौ0 कुरैशियान कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर है। जिसके सम्बन्ध मे थाना गंगोह पर मुकदमा अपराध संख्या 52/2022 धारा 429/420/467/468/471 आईपीसी व 3/11ठ पशु क्रुरता अधिनियम पंजीकृत किया गया है। आरोपियों न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विपिन मलिक, हैड कांस्टेबल योगेश, कांस्टेबल पुनीत कुमार, अनुज राणा, विनीत कुमार शामिल रहे।

epmty
epmty
Top