अनुपस्थित रहने वाले चार पुलिस कर्मचारी बर्खास्त

अनुपस्थित रहने वाले चार पुलिस कर्मचारी बर्खास्त

जालंधर। पंजाब के जालंधर में अपने कार्य से लगातार अनुपस्थित रहने वाले चार पुलिस कर्मचारियों को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया।




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन सिंगला ने बताया कि जालंधर (देहाती) के पुलिस कर्मचारी सिपाही यादविन्दर सिंह, होमगार्ड लखविन्दर सिंह, सिपाही अमनदीप सिंह और रिक्रूट सिपाही गगनदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा यह कर्मचारी 10 महीने से डेढ़ वर्ष तक गैर हाजिर चल रहे थे और उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच में भी सहयोग नहीं कर रहे थे। इसलिए इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई मुकम्मल करके इनको पंजाब पुलिस की नौकरी से बर्खास्त किया दिया गया है।

नवीन सिंगला ने बताया कि सिपाही यादविन्दर सिंह बिना इजाजत कनाडा चला गया है और वहीं रह रहा है। होमगार्ड लखविन्दर सिंह बार-बार गैर उपस्थित रहने का आदी होने के कारण इसकी पहले ही 26 साल की नौकरी ज़ब्त की गई है। उन्होंने कहा कि जो भी कर्मचारी अनुशासन भंग करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वार्ता

epmty
epmty
Top