गृह क्लेश में पूर्व प्रधान ने खुद को गोली से उडाया- हुई मौत

गृह क्लेश में पूर्व प्रधान ने खुद को गोली से उडाया- हुई मौत

देवबंद। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद में तल्हेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी के गांव गंगदासपुर जट्ट में पूर्व प्रधान ने गृहक्लेश के चलते गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक मृतक नशे की हालत में था। घटनास्थल से पुलिस ने तमंचा बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

गंगदासपुर जट्ट निवासी धर्मेंद्र के घर में शनिवार की देर रात्रि अचानक गोली चलने से हडकंप मच गया। आनन-फानन में लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों को धर्मेंद्र के घर से चिल्लाने की आवाजे सुनाई पड़ी तो वह उस तरफ दौड़ पड़े। अंदर जाकर देखा तो धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा था।

सूचना मिलते ही पुलिस रात दो बजे आई तथा परिजनों व आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक धर्मेंद्र के शव के बगल में पड़ा 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद कर उसे कब्जे में लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि धर्मेंद्र गांव का प्रधान रह चुका है। वर्तमान में वह जमीन ठेके पर लेकर खेती करता था। साथ ही दूध का कारोबार भी करता था।

शनिवार की रात्रि भी वह नशा करके घर पहुंचा था। जहां उसकी परिजनों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। बाद में कमरे में जाकर तमंचा कनपटी पर सटाकर उसने खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा पांच लड़कियां और एक लड़का है। पुलिस ने ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।

epmty
epmty
Top