डकैती की योजना बनाते समय महिला सहित 5 डकैत गिरफ्तार

डकैती की योजना बनाते समय महिला सहित 5 डकैत गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के चन्दवक इलाके में गुरुवार को डकैती की योजना बनाते समय महिला समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में गुरुवार को थानाध्यक्ष चंदवक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सूचना पर डकैती की योजना बनाते हुए चार बदमाशों शैलेश विश्वकर्मा , अंकित यादव निवासी कुसुम्ही , नीरज यादव निवासी हबुसही व मुकेश गुप्ता उर्फ संदीप को कछवन गांव में स्थित कोल्हुआ बाबा मंदिर से गिरफ्तार किया जबकि इनका एक साथी फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही एक महिला पुनीता सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का माल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। अन्य बदमाशों के पास से तीन तमंचे , अन्य सामान के अलावा 42 हजार रुपये नगद बरामद किये। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

वार्ता

epmty
epmty
Top