कृषि अधिकारी के कमरे पर फायरिंग- खिड़की के शीशे टूटे

कृषि अधिकारी के कमरे पर फायरिंग- खिड़की के शीशे टूटे

बागेश्वर। मुख्य कृषि अधिकारी के कमरे पर की गई फायरिंग में खिड़की के शीशे टूट गए हैं। दूसरा फायर जब अंदर झोंका गया तो आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मुख्य कृषि अधिकारी के चौरासी स्थित कमरे का शनिवार की देर रात मुख्य दरवाजा खटखटाया गया। उस समय मुख्य कृषि अधिकारी अपने कमरे के भीतर थे। जिस समय तक मुख्य कृषि अधिकारी चारपाई से उठकर दरवाजा खोलने के लिए पहुंचते, उस समय तक दरवाजा खटखटाने वाले व्यक्ति ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ फायर कर दिए।

इनमें से एक गोली उनके घर की खिड़की की जाली को तोड़ते हुए अंदर चली गई। इसके बाद दूसरी गोली उनके कमरे में जाकर लगी। इत्तेफाक से बाहर से चलाई गई दोनों गोलियां मुख्य कृषि अधिकारी को नहीं लगी।

रात के सन्नाटे में गोली चलने की आवाज को सुनकर आसपास के लोगों में दहशत पसर गई। मुख्य कृषि अधिकारी ने फोन के माध्यम से सीओ कपकोट शिवराज सिंह राणा को मामले की जानकारी दी। इसी बीच डायल 112 पर दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में छानबीन कर गोली चला कर फरार हुए व्यक्ति की तलाश की। लेकिन वह हाथ नहीं लग सका है। कृषि अधिकारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सीओ अंकित कंडारी ने कहा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

epmty
epmty
Top