आपसी विवाद में गोलीबारी- महिला की गोली लगने से हुई मौत

सीतापुर। जनपद के महोली क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान हुयी गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कुसैला गांव में पंचम राठौर अपने मकान पर लेटा था कि गांव के वीरेंद्र एवं विनीत वर्मा मोटरसाइकिल से उसके दरवाजे से निकले और छींटाकशी की। विरोध जताने पर दोनो अपने घर चले गए और कुछ देर बाद अवैध असलहा लेकर पंचम के मकान पर पहुंच गए। झगड़ा बढता देख पंचम की पत्नी कांति ने बीच-बचाव की कोशिश की कि तभी विनीत ने फायर कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने अभियुक्त विनीत वर्मा को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
epmty
epmty