पिटाई छिताई की शिकार डायल 112 की लड़कियों पर FIR

पिटाई छिताई की शिकार डायल 112 की लड़कियों पर FIR

लखनऊ। मानदेय मैं बढ़ोतरी तथा अन्य मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते समय पुलिस की धींगामुश्ती और पिटाई छिताई की शिकार हुई डायल 112 की लड़कियों पर अब पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। पांच नामजद लड़कियों के अलावा 150 अज्ञात लड़कियां भी इस एफआईआर में शामिल की गई है।

बुधवार को अपनी मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ और गाजियाबाद में प्रदर्शन करने वाली डायल 112 की लड़कियों पर पुलिस की ओर से अब एफआईआर दर्ज की गई है। राजधानी लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में डायल 112 की पांच लड़कियों को नामजद किया गया है, जबकि 150 अज्ञात के नाम भी इस एफआईआर में शामिल किए गए हैं।

नामजद और अज्ञात 112 की लड़कियों के खिलाफ बलवा, रास्ता रोकने, इमरजेंसी सेवा बाधित करने और सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने की धाराओं में फिर दर्ज की गई है। उधर राजधानी लखनऊ और गाजियाबाद में खुले आसमान के नीचे डायल 112 की लड़कियों का धरना प्रदर्शन अभी तक लगातार जारी है। रातभर चले धरना प्रदर्शन के दौरान अपने हकों के लिए आंदोलन कर रही लड़कियां भीषण ठंड में कंपकंपाती रही है।

राजधानी लखनऊ में इको गार्डन में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की गई है। नौकरी से जुड़ी डायल 112 की लड़कियों की मांग को लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई आश्वासन नहीं मिला है। जबकि अपने हकों की लड़ाई लड़ने वाली लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

epmty
epmty
Top