UP में नहीं -किसानों ने दिल्ली में आंदोलन के नाम पर फैलाई अराजकता- ADG

UP में नहीं -किसानों ने दिल्ली में आंदोलन के नाम पर फैलाई अराजकता- ADG

लखनऊ। प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि अभी तक प्रदेश में कहीं से भी हिंसा या अव्यवस्था की कोई खबर नहीं है। हमारे अधिकारी किसान नेताओं के लगातार संपर्क में हैं। कहीं भी अशांति नहीं है। 72वें गणतंत्र दिवस पर सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली सहित अलग-अलग जिलों में ट्रैक्टर रैलियों का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ट्रैक्टर रैलियां निकाली गईं। हालांकि, कई जिलों में रैली निकाल रहे पूर्व मंत्रियों व विधायकों को कानून व शांति व्यवस्था के मद्देनजर नजरबंद कर दिया गया। प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कहीं से भी हिंसा या किसी अव्यवस्था की कोई खबर नहीं है। हमारे अधिकारी किसान नेताओं के लगातार संपर्क में हैं। कहीं भी अशांति नहीं है।


गौरतलब हैं कि राष्ट्रीय राजधानी से लगे सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे भारी संख्या में किसान पुलिस के अवरोधकों को तोड़कर दिल्ली में दाखिल हो गए। इस दौरान आंदोलन के नाम पर किसानों ने खूब अराजकता फैलाई। देखते ही देखते आंदोलित किसानों ने दिल्ली लालकिले को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी लालकिले पर नंगी तलवारें लहराते नजर आए। वहीं पुलिस को प्रदर्शकारियों पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।







epmty
epmty
Top