किसान की मौत से उबाल- चंडीगढ़ कूच-मोहाली बॉर्डर किया सील

किसान की मौत से उबाल- चंडीगढ़ कूच-मोहाली बॉर्डर किया सील

चंडीगढ़। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर बीते दिन हुई किसान की मौत से बुरी तरह से गुस्सायें पंजाब एवं हरियाणा के किसानों ने चंडीगढ़ कूच कर दिया है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा व्यापक बंदोबस्त करते हुए मोहाली से सटे चंडीगढ़ बॉर्डर को सील कर दिया गया है। तकरीबन 2 दर्जन से अधिक सड़कों पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग करते हुए रिजर्व पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

मंगलवार को किसानों एवं पुलिस के बीच तनातनी के हालात बने हुए हैं। भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए चंडीगढ़ की और कूच कर रहे पंजाब एवं हरियाणा के किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पूरा जोर लगा दिया है।

चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित परेड ग्राउंड में पक्का मोर्चा लगाने की तैयारी के चलते अपने घरों से निकले किसानों को पुलिस ने चंडीगढ़ में घुसने से रोकने की पूरी तैयारी कर ली है। पंजाब के मोहाली से सटे चंडीगढ़ बॉर्डर को सील करते हुए पंचकूला से चंडीगढ़ आने वाले रास्ते में सील कर दिए गए हैं।

तकरीबन 27 स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाते हुए वहां पर रिजर्व पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। चंडीगढ़ के बॉर्डर पर यूपी पुलिस के 4000 जवान तैनात करने के अलावा मोहाली पुलिस के डेढ़ हजार कर्मचारी बॉर्डर पर लगाए गए हैं। डीएसपी स्तर के अफसरों को किसानों को चंडीगढ़ पहुंचने से रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अंबाला के शंभू बॉर्डर पर तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। क्योंकि यहां से पंजाब एवं हरियाणा के किसान चंडीगढ़ कूच कर रहे हैं जिन्हें रोकने के लिए हरियाणा एवं पंजाब पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है।

epmty
epmty
Top