किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

किसान ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

अशोकनगर। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के शाडौरा थाना क्षेत्र के करख्या गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच में आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।




पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के शाडौरा थाना क्षेत्र के करख्या गांव के किसान महेंद्र सिंह रघुवंशी ने बुधवार देररात खेत में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाने का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

अनुविभागीय दंडाधिकारी रवि मालवीय ने बताया कि तहसीलदार, शाढ़ौरा थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुँच कर मृतक के परिवार के समक्ष संवेदनाएं प्रकट की है। मामले की प्रारंभिक जांच में पाया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की गई है। परिजनों को रेडक्रॉस के माध्यम से 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गयी है

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मामले को लेकर ट्वीट कर प्रदेश सरकार को घेरने की कोशिश की।

वार्ता

epmty
epmty
Top