तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार- नाले में गिरी कार- 6 लोगों की मौत

तिलक समारोह से लौट रहा था परिवार- नाले में गिरी कार- 6 लोगों की मौत

कानपुर। लड़के का तिलक करके लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर नाले में भीतर समा गई। बेकाबू होकर कार के नाले में गिरने से भीतर बैठे 6 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से दो बच्चों को बचा लिया है। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के मुर्रा के रहने वाले पंकज शर्मा अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ बेटी का तिलक चढ़ाने के लिए इटावा के गांव फूंक गए थे।

लड़के का तिलक समारोह करने के बाद जब यह परिवार वापस लौट रहा था तो आधी रात के बाद तकरीबन 2 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास पहुंचते ही कार बेकाबू होकर नाले में जा गिरी।

रात को हुए जोरदार धमाके की आवाज को सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के साथ नाले में गिरे 42 वर्षीय चालक विकास, 17 वर्षीय खुशबू, 13 वर्षीय प्राची, 55 वर्षीय संजय और संजू, 16 वर्षीय गोलू और 10 वर्षीय प्रतीक के अलावा मुर्रा गांव के रहने वाले 18 वर्ष से विराट एवं 16 वर्षीय वैष्णवी को मौके पर उपलब्ध संसाधनों के जरिए सिकंदरा स्थित सीएचसी पर भिजवाया।

जहां डॉक्टरों ने चालक विकास, खुशबू, प्राची, संजय उर्फ संजू, गोलू तथा प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। 18 वर्षीय विराट और 16 वर्षीय वैष्णवी का अभी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतकों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

epmty
epmty
Top