जज भी नहीं सुरक्षित- फोड़ा महिला जज का सिर- सरेआम की लूटपाट

जज भी नहीं सुरक्षित- फोड़ा महिला जज का सिर- सरेआम की लूटपाट

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में अब जज भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। घर के बाहर अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ टहल रही महिला जज के साथ बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया। विरोध किए जाने पर बदमाशों ने महिला जज के 12 वर्षीय बेटे की पिटाई की और महिला का सिर भी फोड़ दिया। हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से हढबडाई पुलिस ने भागदौड़ करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

देश की राजधानी दिल्ली में बदमाशों के ऊपर पुलिस का इकबाल लगभग पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। बेखौफ हुए बदमाशों ने गुलाबी बाग स्थित जज कॉलोनी परिसर में टहल रही सीनियर महिला जज के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। 6 मार्च को हुई लूटपाट की इस घटना के मुताबिक 6 मार्च की रात महिला जज रात्रि का भोजन करने के बाद रोजाना की तरह अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ कॉलोनी परिसर में टहल रही थी।

इसी दौरान कालोनी के गेट से एंटर हुए बाइक सवार 2 बदमाशों में से एक बदमाश महिला जज के पास आया और उनके कंधे पर लटका बैग उनसे छीनने लगा। महिला जज ने जब बदमाश का विरोध किया तो उसने महिला जज को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरते ही महिला जज का सिर फूट गया। बदमाश यहीं पर ही नहीं रुके बल्कि महिला जज को बचाने आए उनके 12 वर्षीय बेटे को भी बदमाशों ने ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे और उनका पर्स लूटकर फरार हो गए। जिसमें तकरीबन 10000 रूपये थे और उसमें महिला जज का फोन तथा कुछ अन्य जरूरी कागजात रखे हुए थे।

घटना के बाद महिला जज का बेटा अपने घर गया और अपने पिता को मामले की जानकारी दी। उन्होंने तत्काल महिला जज को एनकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। दिल्ली पुलिस ने बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए आज घटना के कई दिन बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अफसर ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद करते हुए दोनों बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

epmty
epmty
Top