बुग्गी में भूसे के नीचे मीट दबाकर ले जा रहे गौ तस्करों से हुई मुठभेड़

बुग्गी में भूसे के नीचे मीट दबाकर ले जा रहे गौ तस्करों से हुई मुठभेड़

सहारनपुर। दिन निकलते ही थाना बडगाँव, सहारनपुर पुलिस की 04 गौ तस्कर से मुठभेड़ हो गयी। तस्करों की फायरिंग में कांस्टेबल सन्दीप भी घायल हो गया है। पुलिस ने मौके से 01 बैल बुग्गी मे 05 प्लास्टिक के कट्टो मे लगभग 02 कुन्टल गोमांस, 03 तमंचे 315 बोर, 03 खोखा कारतूस 315 बोर, 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 मोटर साईकिल व गोवंश की हत्या से सम्बन्धित उपकरण बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर आकाश तोमर के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा द्वारा गौ तस्कर के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के नेतृत्व में आज दिनांक 26.04.22 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर बेलडा नहर पुल से करीब 50 मीटर की दूरी पर नहर पटरी पर गोमांश की बरामदगी के समय अभियुक्तगणो से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान मीर हसन उर्फ मीरू पुत्र सगीर, तोफीक पुत्र मुरसलीन, अरसे आलम पुत्र जाबिर , मुस्तफा उर्फ पप्पु पुत्र वहीद समस्त निवासी ग्राम नूनाबडी थाना बडगाँव जनपद सहारनपुर के कब्जे से बैल बुग्गी मे लदे भूसे की गठरियो के बीच से 05 प्लास्टिक के कट्टो मे लगभग दो कुन्टल गोमांस, 03 अदद तमंचे 315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 05 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अदद मोटर साईकिल व गोवंश की हत्या से सम्बन्धित उपकरण बरामद हुए।

गौ तस्कर अपने गाँव नूनाबडी के जंगलो मे नहर के किनारो मे गोवंध कर उसके मांस को बैल बुग्गी मे भूसे की बोरियो के बीच मे प्लास्टिक के कट्टो को छिपाकर बेचने के लिए देवबन्द सहारनपुर की तरफ जा रहे थे, दौराने पुलिस मुठभेड गौ तस्कर द्वारा चलायी गयी गोलियो से कांस्टेबल सन्दीप घायल हो गया तथा पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ चलायी गयो गोली से गौ तस्कर मीर हसन उर्फ मीरू व तोफीक घायल हुए है। जिन्हे इलाज हेतु सीएचसी ननौता सहारनपुर रवाना किया गया है।

गौ तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सोवीर नागर थाना बडगाँव जनपद सहारनपुर, दरोगा प्रमोद कुमार, सन्दीप कुमार , विद्यानन्दन, कांस्टेबल सन्दीप कुमार, विराट, विकास मान , दीपक कुमार, आदेश कुमार एंव चालक पवन कुमार थाना बडगाँव जनपद सहारनपुर शामिल थे।


अपराधिक इतिहास -

मीर हसन उर्फ मीरू पुत्र सगीर उपरोक्त

1. मु0अ0सं0 59/18 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बडगाँव, सहारनपुर।

2. मु0अ0सं0 53/19 धारा 4/25 A. Act थाना बडगाँव, सहारनपुर।

3. मु0अ0सं0 230/20 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना बडगाँव, सहारनपुर।

4. मु0अ0सं0 68/22 धारा 307 भादवि थाना बडगाँव, सहारनपुर।

5. मु0अ0सं0 69/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बडगाँव, सहारनपुर।

6. मु0अ0सं0 70/22 धारा 3/25 A. Act थाना बडगाँव, सहारनपुर।

7. मु0अ0सं0 73/22 धारा 411/414 भादवि थाना बडगाँव, सहारनपुर।

*अपराधिक इतिहास तोफीक पुत्र मुरसलीन (घायल)*

1. मु0अ0सं0 68/22 धारा 307 भादवि थाना बडगाँव सहारनपुर।

2. मु0अ0सं0 69/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बडगाँव, सहारनपुर।

3. मु0अ0सं0 71/22 धारा 3/25 A. Act थाना बडगाँव सहारनपुर।

4. मु0अ0सं0 73/22 धारा 411/414 भादवि थाना बडगाँव सहारनपुर।

*अपराधिक इतिहास अरसे आलम पुत्र जाबिर*

1. मु0अ0सं0 68/22 धारा 307 भादवि थाना बडगाँव, सहारनपुर।

2. मु0अ0सं0 69/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बडगाँव, सहारनपुर।

3. मु0अ0सं0 72/22 धारा 3/25 A. Act थाना बडगाँव, सहारनपुर।

4. मु0अ0सं0 73/22 धारा 411/414 भादवि थाना बडगाँव, सहारनपुर।

*अपराधिक इतिहास मुस्तफा उर्फ पप्पु पुत्र वहीद*

1. मु0अ0सं0 64/07 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बडगाँव सहारनपुर।

2. मु0अ0सं0 68/22 धारा 307 भादवि थाना बडगाँव सहारनपुर।

3. मु0अ0सं0 69/22 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना बडगाँव सहारनपुर।

4. मु0अ0सं0 73/22 धारा 411/414 भादवि थाना बडगाँव सहारनपुर है।


epmty
epmty
Top