एल्विश यादव आधी रात पेश हुआ पुलिस के दरबार- 3 घंटे में 50 सवाल

एल्विश यादव आधी रात पेश हुआ पुलिस के दरबार- 3 घंटे में 50 सवाल

नई दिल्ली। सांपों का जहर सप्लाई करने एवं रेव पार्टी आयोजित करने के मामले में चारों तरफ से घिरे बिग बॉस विनर एल्विश यादव की हालत अब एक सपेरे जैसी हो गई है। आधी रात को पुलिस के दरबार में हाजिर हुए एल्विश यादव से 3 घंटे के भीतर 50 सवाल पूछे गए हैं। लेकिन नए सवालों के जवाब का दौर अभी होना बाकी है।

नोएडा के फार्म हाउस के भीतर आयोजित की जाने वाली रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में चारों तरफ से फंसा एलविश यादव मंगलवार को आधी रात के बाद नोएडा के सेक्टर- 20 थाने में पुलिस के सामने पेश हुआ।

3 घंटे के भीतर एल्विश यादव से पुलिस द्वारा 50 सवाल पूछे गए हैं। पुलिस के हर सवाल पर एल्विश यादव जवाब देने में परेशानी महसूस कर रहा था। हालांकि उसने ऊपर लगे सभी आरोपी को सिरे से जानकारी दिया है। एल्विश यादव के साथ उसके सात अधिवक्ता भी रात उसके साथ थाने पहुंचे थे।

बुधवार की सवेरे तकरीबन 5:00 बजे एल्विश यादव अपने वकीलों के साथ वापस हरियाणा चला गया है। पुलिस अब दोबारा से उसे पूछताछ के लिए बुलाएगी और शाम तक नए सवाल जवाब का सिलसिला शुरू होगा।

epmty
epmty
Top