ई- रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

ई- रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

बिजनौर। थाना चांदपुर के ग्राम सकतलपुर मिलक निवासी रिक्शा चालक दिवान सिंह बीती 14 नवंबर को लापता हो गया था, और बीते दिन कल उसका शव थाना किरतपुर क्षेत्र के ग्राम चिड़ियापुर चंदक के तालाब में पड़ा मिला था।

आज पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारे सुहेल को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी अमजद अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी के पास से आलाकत्ल रस्सी भी बरामद की है।

गिरफ्तार हुए आरोपी सुहेल ने पूछताछ में बताया कि अमजद का दीवान सिंह से ई-रिक्शा में सवारी बैठाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते अमजद और सुहेल दीवान सिंह को यह कहकर ई-रिक्शा में ले गए की गंज से चटाई लेनी है और छाछरी मोड़ पहुंचने पर हमने दीवान सिंह को खूब शराब पिलाई, नशे की हालत में दीवान सिंह को किरतपुर क्षेत्र में ले गए, और उसकी रस्सी से गला घोट कर हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया।

उधर पुलिस ने आज सुहेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, और अमजद की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।


रिपोर्ट- मौ0 आरिफ़ बिजनौर

Next Story
epmty
epmty
Top