जेल में मना दशहरा- कैदियों ने फूंका रावण- अफसरों पर गाज- 4 निलंबित

जेल में मना दशहरा- कैदियों ने फूंका रावण- अफसरों पर गाज- 4 निलंबित

गोवा। कारागार में बंद कैदियों ने दशहरा पर्व मनाते हुए बाहर के लोगों की तरह जेल के भीतर रावण का पुतला जलाकर बुराई का अंत किया। जेल के भीतर मनाए गए दशहरे और रावण जलाने का वीडियो वायरल होते ही मजे हडकंप को शांत करने के लिये अफसरों पर गाज गिरा दी गई। जिसके चलते चार अक्षर सस्पेंड कर दिए गए हैं।

राज्य के जेल महा निरीक्षक ओमवीर सिंह ने पणजी जेल के सहायक अधीक्षक चंद्रकांत हरिजन, जेलर महेश फडते एवं अनिल गांवकर तथा सहायक जेलर रामनाथ गोंडा को निलंबित करने का आदेश दिया है।

जानकारी मिल रही है कि बीते दिन सोशल मीडिया पर दशहरे की पूर्व संध्या पर पणजी जेल में बंद कैदियों द्वारा पटाखों का इस्तेमाल करते हुए रावण दहन किया गया था। सोशल मीडिया पर इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद जेल महा निरीक्षक की ओर से यह कार्यवाही की गई है।


चार जेल अफसरों के निलंबन आदेश को लेकर एक अधिकारी का कहना है कि सस्पेंड किए गए जेल अधिकारियों को अब जवाब देना होगा कि बगैर अनुमति लिए कैदियों को पुतला जलाने की इजाजत किसके द्वारा और क्यों दी गई है? इस बात की भी जांच की जाएगी कि वीडियों बनाने के लिये जेल परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति कैसे दी गई है। जिससे जेल के अंदर मनाए गए दशहरे का वीडियो कारागार से बाहर आया है।

निलंबन आदेशों में कहा गया है कि जेल के भीतर हुई रावण जलाने और मोबाइल से वीडियो बनाने की घटना जेल की सुरक्षा में अफसरों की लापरवाही के मुद्दे को उजागर करती है।

epmty
epmty
Top