दहेज लाेलुप ससुरालियों पर बहू की हत्या का आरोप

दहेज लाेलुप ससुरालियों पर बहू की हत्या का आरोप

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंडी जिले के बल्ह घाटी के खांदला गांव की महिला सरोज कुमारी की मौत मामले में उसके माता-पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका के माता-पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 306 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके मृतका के पति अनिल सैनी उर्फ विपन और उसके ससुर कपूर चंद सैनी को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ पुलिस ने मृतक महिला के शव का पोस्टमोर्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले कथित दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। रोजाना मारपीट करते थे। सरोज की शादी 2017 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। परिजनों आरोप है कि आरोपियों ने रविवार को उनकी बेटी की हत्या कर दी और अगले दिन मायके वालों को सरोज के आत्महत्या करने की बात बताई गई।

परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। डीएसपी अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतका के पति और ससुर को आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है। हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

वार्ता

epmty
epmty
Top